विदेश

खुदाई में मिले 17वीं शताब्दी के अवशेष

नई दिल्ली, कई बार ऐसा होता है जब खुदाई में कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है। कभी-कभी तो मानव कंकाल मिल जाता है जिसे देखकर शोधकर्ता हैरत में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ होगा। इसी कड़ी में स्पेन से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला के अवशेष मिला। इसे देखकर ऐसा बताया जा रहा है कि यह उस समय की किसी पिशाचिनी का कंकाल है।

कब्रिस्तान की खुदाई पर मिले अवशेष

दरअसल, यह घटना पोलैंड के एक गांव की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड के पिएन गांव में कुछ शोधकर्ता 17वीं शताब्दी के कब्रिस्तान की खुदाई कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उनको वहां पर एक महिला के अवशेष मिले जो बाकी अवशेषों से अलग थे। उसकी जांच करने पर पता चला कि उस वक्त के लोग इस महिला को वैम्पायर यानी कि पिशाचिनी मानते थे।

गले के पास ब्लेड की पिन भी मिली

रिपोर्ट के मुताबिक यह अवशेष इतने बड़े दिख रहे थे कि खुदाई करने वाले हैरान रह गए कि ऐसा भी हो सकता है और कंकाल इतने बड़े मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इस महिला को देखकर यह भी अंदाजा लगाया गया कि यह पिशाचिनी शायद जिंदा भी हो सकती थी इसलिए उसके गले के पास ब्लेड को पिन किया गया था। मतलब कि अगर वो महिला कब्र में जिंदा हो और लौटने की कोशिश करे, तो उसका गला फिर से कट जाए।

उस समय महिला को वैम्पायर मानते थे लोग

फिलहाल इस कंकाल को वापस कब्र से निकाल लिया गया है और संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। इस पर जांच की जा रही है। निकोलस कोपरनिकस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेरियस पोलिन्स्की के मुताबिक उस समय के लोग इस महिला को वैम्पायर मानते थे। उनको डर था वो वापस कब्र से आ सकती है, ऐसे में उसका सिर या पैर काट दिया जाता था।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.