विशेष

पुलिस के इस रुख से कांप रहा लोगों का हांड़, टूट रही हड्डियां

  • फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया

मुरादनगर। कोरोना वायरस ने देश की आबादी को गहरा झटका दिया है… एक ओर दैनिक मजदूरों की कमर टूट गई तो दूसरी तरफ सरकारी मशीनरी भी हांफते नजर आ रही है। ताजा मामला मुरादनगर गाजियाबाद का है जहां पर पुलिसकर्मियों की बर्बरता का शिकार अब यहां की जनता हो रही है….

मजबूरी में घरों से बाहर निकलने वाले ये लोगों गलती से पुलिस के हत्थे चढ़ गये…. बस फिर क्या था पुलिस ने किसी के हाथ तोड़ दिये तो किसी के पैर….. दूधिया, किसान, बुजुर्ग कोई इनके निशाने से नहीं चूक रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसा लगता है कि यहां पुलिसकर्मी डंडा फटकारने का रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं और कोविड-19 से ज्यादा तो यहां पुलिसकर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। 

इसमें कोई संदेह नहीं कि पुलिसकर्मी इस संवेदनशील समय में जनता के लिये सेवक बनकर कोरोना से दो-दो हाथ करते नजर आये लेकिन असामाजिक तत्वों पर कड़ा रुख अख्तियार करने के बजाय पुलिसकर्मियों का यह रवैय्या समाज के लिये नुकसानदायब साबित करने के लिये काफी है… 

गौरतलब यह है कि योगी की पुलिस का एक ऐसे खौफनाक चेहरा सामने आ रहा हैं, जिसमें एक बुजुर्ग को मुरादनगर कस्बा रोड पर के ओलंपिक के पास इतनी बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा गया है कि बुजुर्ग की हाथ की हड्डी तक भी चूर-चूर होकर टूट गई हैं, जोकि सुबह-सुबह अपने परिवार का जरूरत का सामान लेने के लिए मुरादनगर के कस्बा रोड पर आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीटने वाले बुजुर्ग ही मात्र अपने परिवार का सहारा बताया जा रहा हैं।

वहीं, दूसरा मामला भी कस्बा रोड से ही जुड़ा हुआ है, जहां एक फल/सब्जी विक्रेता सुबह-सुबह अपने ठेले पर लहसुन और प्याज बेच रहा था, उसे भी पुलिस ने लाठी-डंडों से दबाकर पीटा है, जिसमें उस सब्जी विक्रेता का जेब में रखा मोबाइल फोन तक भी कई जगह से टूट गया है। वहीं, तीसरा मामला मोहल्ला कच्ची सराय से जुड़ा है, जहां मजदूरी करने वाले दो बुजुर्ग खेत से गेहूं काटकर वापस शाम को अपने घर लौट रहे थे, जिनमें से पुलिस ने एक बुजुर्ग को ऐसा डंडा मारा है कि उसका भी हाथ टूट गया है। वहीं, चौथा मामला चुंगी नंबर- 3 के रावली रोड से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिसकर्मी आने-जाने वाले जरूरतमंद लोगों पर आए-दिन ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहते हैं। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी दूधिया तक को भी नहीं बक्श रहे हैं और वह उनपर भी ताबड़तोड़ डंडे बजाने से नहीं चुक रहे हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.