वाशिंगटन, भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ देश में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर खूब धूमधाम से मनाई जाएगी। अमेरिका के बोस्टन में 15 अगस्त को आयोजित समारोह में एक विमान से 220 फीट लंबा भारत-अमेरिका का ध्वज लहराया जाएगा इस समारोह में 32 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने को ‘भारत दिवस’ घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मैसाचुसेट्स के रोड आइलैंड के स्टेट हाउस व इंडिया स्ट्रीट में क्रमश: 14 और 15 अगस्त को भारत दिवस मनाया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह को इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड में ग्रांड मार्शल के रूप में आमंत्रित किया गया है।
फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) पहली बार इंडिया स्ट्रीट में फ्रीडम गैलरी और प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इसमें लोगों को स्वतंत्रता संघर्ष के विस्मृत नायकों की याद दिलाई जाएगी। इस मौके के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपना वीडियो संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध काफी आगे बढ़ चुका है। हमारी साझेदारी रणनीतिक है और इसके महत्वपूर्ण आयाम हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.