23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का उद्घाटन, देशभर से 473 बाल वैज्ञानिक हुए शामिल
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मेले की प्रस्तावना अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक श्री नागेंद्र पाण्डेय ने प्रस्तुत की। देशभर से 473 बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा और नवाचार प्रस्तुत करने के लिए इस विज्ञान महोत्सव में शामिल हुए हैं।
मुख्य वक्ता प्रो. रविंद्र कान्हरे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती) ने कहा कि विद्या भारती देशभर में लगभग 23,000 विद्यालय संचालित कर रही है, जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेला बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और शोध की ओर प्रेरित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यालयों के बेहतर परीक्षा परिणामों की सराहना की।
अति विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण गोपाल (सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि विज्ञान मेला युवा वैज्ञानिकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और नवाचार प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वरुण अग्रवाल (एम.डी., एडिको प्राइवेट लिमिटेड) ने की और आशीर्वचन भी प्रदान किया। संचालन श्री जगबीर शर्मा (संभाग निरीक्षक) ने किया।
समारोह में मनमोहन गुप्ता, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. सुधांशु अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल, तथा अरुण जिंदल सहित कई शिक्षाविद्, समाजसेवी और अभिभावक उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.