Categories: विशेष

26 नौसैनिक आये कोरोना की चपेट में, दहशत से हाई एलर्ट जारी

नई दिल्ली। तेजी से फैलते कोरोना वायरस ने अब भारतीय नौसेना (Indian navy) को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई में वेस्टर्न नवल कमांड (Western Naval Command) में 26 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस भारतीय सैन्य बल में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार फैला है। ये सभी नौसैनिक आईएनएस आंग्रे (INS Angre) पर तैनात थे। फिलहाल नेवी के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
अब नौसेना ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का एक बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ट्रैक किया जाएगा कि ये नौसैनिक किन-किन लोगों से मिले थे और उन सभी का टेस्ट किया जाएगा। ये मामला उस दौरान सामने आया है, जब दुनिया भर की नेवी में ये महामारी फैल रही है। अमेरिका में एक एयरक्राफ्ट करियर यूएसएस थेडोर रूजवेल्ट में करीब 500 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं फ्रांस नेवी को भी करोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। 

आईएनएस आंग्रे पर लॉकडाउन

सूत्रों के अनुसार संक्रमित नौसैनिकों में से 25 तो आईएनएस आंग्रे कॉम्प्लैक्स में ही रह रहे हैं, जबकि एक शख्स अपनी मां के साथ उनके घर में रह रहा है। सूत्रों ने बताया कि नौसैनिक की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब नेवी के रेसिडेंशल एकोमोडेशन में रह रहे सभी लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। पूरे आईएनएस आंग्रे पर लॉकडाउन कर दिया गया है और इसे संक्रमण जोन घोषित कर दिया गया है।

अधिकतर को एक ही नौसैनिक से हुआ कोरोना

एक बयान में नेवी ने कहा कि इनमें से अधिकतर को एक ही नौसैनिक से संक्रमण फैला है, जो 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह सभी आईएनएस आंग्रे के एक ही एकोमोडेशन में रहते थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और नेवी मुख्यालय की ओर से सब पर नजर रखी जा रही है और बचाव के सभी तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं, ताकि जिन नौसैनिकों में अभी कोरोना नहीं फैला है, वह बचे रहें।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

15 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

15 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

15 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.