Categories: विशेष

3000 पेड़ सुखाए, अब रंग-रोगन से इन्हें छिपा रहे


भोपाल. डवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जिन 3000 पेड़ों की जड़ें काटकर सुखा दिया था, अब उनका रंग-रोगन किया जा रहा है। ये कवायद स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के लिए की जा रही है। नगर निगम ने राजधानी में ऐसे 3000 सूखे पेड़ों की सूची बनाई है। इनमें से 700 पेड़ सड़क किनारे हैं। नगर निगम प्रशासन ने जोन स्तर पर सर्वे करवाकर सूखे पेड़ों को सूचीबद्ध किया है। शुरुआत में मुख्य मार्गों वाले पेड़ों को रंगा जा रहा है। शहर की सुंदरता को बिगाडऩे वाले ये सूखे पेड़ रंग-रोगन के बाद आकर्षक दिख रहे हैं। नगर निगम ने अभी तक सौ से अधिक पेड़ों का रंग-रोगन करवाया है।
प्रोजेक्ट की भेंट चढ़ रही हरियाली
राजधानी में हरियाली घट रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। विकास कार्यों के दौरान पेड़ों की जड़ें काटे जाने से अधिकतर पेड़ सूख गए हैं। इससे शहर में सूखे पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट, बीआरटीएस, अमृत प्रोजेक्ट की पाइप लाइन और सीवेज प्रोजेक्ट के दौरान की गई खुदाई में सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों की जड़ें कटीं और ये सूख गए। अब इन्हीं सूखे पेड़ों को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम रंग-रोगन करवा रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में तय मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं। सूखे पेड़ों का रंग-रोगन भी इसी का हिस्सा है। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग के अंकों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
राजेश राठौर, अपर आयुक्त, नगर निगम

from Patrika : India’s Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2si5put

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.