Categories: विशेष

32 गार्ड व 18 सीसीटीवी के बाद भी नहीं रुक रहा अस्पताल में आवारा पशुओं का आना


आरा का सदर अस्पताल आईएसओ से मान्यता प्राप्त है, इसके बावजूद यहां कुव्यवस्था का आलम साफ दिखाई देता है। अस्पताल परिसर व वार्डों में आवारा और बीमार कुत्तों के अलावा गाय और गदहा घूमते रहते हैं। 32 सुरक्षा गार्डों एवं अस्पताल में लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरा भी इन आवारा पशुओं को प्रवेश करने से रोक पाने मेंं अक्षम साबित हो रहा है। मरीज के बेड के नीचे, तो कभी किसी अधिकारी के चेंबर के कोने में कुत्ता सोया रहता है। लेकिन इसे भगाने का प्रयास नहीं किया जाता है। जिसके कारण मरीज और उनके परिजनों को कुत्ता काटने का डर बना रहता है।
एक भी पशु अंदर नहीं आए इसका दिया गया है निर्देश
अस्पताल मैनेजर मनोज कुमार ने कहा कि अस्पताल के सुरक्षा गार्डो को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में एक भी आवारा पशु सदर अस्पताल में नहीं दिखना चाहिए। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीछे गेट संकरी दीवाल का सहारा लेकर कुछ जानवर प्रवेश कर जाते हैं।
डॉक्टर बोले लोगों में रहता है संक्रमण का खतरा
आवारा एवं बीमार पशुओं की वजह से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को संक्रमण का खतरा रहता है।सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि इन आवारा कुत्तों में मैगट्स, रोडीज, पारवो, लिप्रोस्पारोसिस आदि कई प्रकार के संक्रमण रोग होते हैं। जिनके संपर्क में आते ही मरीज एवं उसके परिजन इन रोगों से संक्रमित हो जाते है।
अस्पताल परिसर में आराम फरमाते हैं आवारा पशु
सदर अस्पताल परिसर मे आवारा पशु घूमते हुए आपको अक्सर मिल जाएंगे। अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में शुक्रवार की शाम कई आवारा कुत्ता बैठे व घूमते मिले। पुरुष सर्जिकल वार्ड केे बरामदे में कुत्ते खुलेआम घूम रहे थे। एसएनसीयू वार्ड के पास कुत्ते दिखाई दिए। अस्पताल के पेड़ के नीचे मरीज व उनके परिजन बैठे थे। वहां भी यही स्थिति रही। सुरक्षा के नाम पर सदर अस्पताल में कुल 32 गार्ड है बावजूद अधिकांश वार्डो मेंं आपको आवारा कुत्ते दिखाई देंगे।

दावा फेल
अभी भी दर्जनभर सीसीटीवी कैमरा खराब
सदर अस्पताल प्रबंधन जब भी मामला उठता है तो दावा करता है कि दो-तीन दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरा बना दिया जाएगा। अस्पताल में 18 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे है। जिनमें से लगभग 6-7 कारगर बताया जा रहा है। वह भी इमरजेंसी में। हालांकि उनका दावा पूरी तरह अन्य वार्ड एवं कैंपस में फेल नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरा इसके अलावा कहीं भी काम नहीं कर रहा है। इधर सदर अस्पताल के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि लेबर वार्ड में लक्ष्य योजना के तहत काम चल रहा है। सीसीटीवी कैमरा लग गया है। दो-चार दिन में इसे चालू कर दिया जाएगा।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

eradioIndia.com

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.