सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शाहगंज, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जांच करके उन्हें जागरुक करते हुए दवा दी गई। लोगों को स्वास्थ्य सुधार एवं बचाव के संबंध में सलाह दी गई।अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 350 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें करीब 50 मानसिक रोग से संबंधित मरीजों को चिन्हित करते हुए उपचार किया गया।
इस अवसर पर 5 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराकर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए अग्रसारित किया गया। उन्होंने आम जनमानस को जागरुक करते हुए कहा कि मानसिक रोग लाइलाज नहीं है। इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। समय से यदि इसका इलाज कराया जाए तो यह ठीक हो सकता है।
इसके लिए लोगों को झाड़ -फूंक के चक्कर में पड़कर समय नष्ट न करें। उन्होंने बताया कि महीने के प्रथम बृहस्पतिवार को यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना चाहिए।
शिविर में जनपद स्तरीय चिकित्सकों में मनोचिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार चौरसिया एवं मनो परीक्षण अधिकारी राम प्रकाश पाल, समाजसेवी विकास कुमार सिंह, डॉ राहुल वर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ हरिओम मोर्य, डॉ संजीव यादव, डॉ आरबी यादव, डॉ आशीष कुमार यादव, डॉ अभिषेक रावत, डॉ जमालुद्दीन, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ नीतू शुक्ला, फार्मासिस्ट गिरीश यादव, कनिष्ठ लिपिक अमित कुमार बाजपेई आदि लोगों ने सहयोग किया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.