देश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई।

इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सीएनजी कार थी और लखनऊ की ओर से आ रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है। साथ ही पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट के कारण धमाका हुआ और कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में बैठे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एक मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह लखनऊ का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन भयानक आग में कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

यह पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के समीप का है। रविवार की शाम करीब 7 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के तत्काल बाद कार में भीषण आग लग गई।

इससे कार में सवार चार लोगों की कार में ही जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

18 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

18 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

18 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.