पाक की जीत पर जश्न मनाने वाले 7 गिरफ्तार
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर जश्न और पाक समर्थित नारे लगाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की हैा पुलिस ने इस मामले में पांच जिले के सात लोगों को गिरफ्तार किया है और चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। सीएम योगी का कहना है कि जिन लोगों ने पाकिस्तान की जीत पर खुशियां मनाई है और पटाखे फोड़े हैं उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि 24 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंडिया के बीच टी-20 मैच खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को करारी हार दी थी। पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। इसके बाद यूपी समेत देश के कई जिलों में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया गया और पाकिस्तान की जीत में नारे लगाए गए। बता दें कि इस मामले में बरेली, बदायूं, सीतापुर और आगरा में मुकदमे दर्ज हुए थे।
वहीं आरोपियों में से एक आरोपी बंदायु का है जिसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 24 अक्टूबर को पाकिस्तान की जीत की खुशी में उसने पाक का झंडा लगाकर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किया था। वहीं बरेली के 2 लोगों ने अपने फोन पर व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर पाकिस्तान के जीतने की खुशी जाहिर की थी। साथ ही शिकायतकर्ता के साथ गाली गलोज की। व्हाट्सएप स्टेटस लगाने और पाक की जीत पर खुशी जाहिर करने पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। और युवक को गिरफ्तार किया गया।
वहीं एक अन्य आरोपी बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र का है। आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन किया और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में अपशब्द लिखा। वहीं आगरा के जगदीशपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.