गाजियाबाद

डासना के सैफी कार्यालय पर मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कस्बा डासना में स्थित सैफी कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन एवं सैफी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अलीमुद्दीन सैफी ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डसना चेयरमैन पति हाजी आरिफ व पूर्व प्रधान गफ्फार समेत डॉक्टर सौलत पाशा शामिल रहे और इन्होंने इस 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधिक रुप से झंडा रोपण किया।

आपको बताते चलें कि झंडा रोपण के उपरांत स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिसके चलते छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, इसी कड़ी में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रीय नेता गणों समेत पत्रकार बंधुओं को भी फूल-माला पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किये गये लोग।

गौरतलब है कि इस गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों समेत आदि को गणतंत्र दिवस की जानकारी दी गई और उनका हौसला अफजाई किया गया। वहीं, इस कार्यक्रम के आयोजक अलीमुद्दीन सैफी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी वर्षों से मेधावी एवं समाजसेवियों को उनकी हौसला अफजाई के लिए वह उन्हें सम्मानित करते आ रहे हैं।

बच्चों को भी किया गया सम्मानित।

बता दें कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मानित समारोह कार्यक्रम में अलीमुद्दीन सैफी ने लगभग 60 गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, अध्यापिका, गणमान्य व्यक्ति, नेतागण समेत पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे हैं। दरअसल, इस कार्यक्रम में डासना चेयरमैन पति हाजी आरिफ, गफ्फार पूर्व प्रधान, डॉ सौलत पाशा, गफ्फार अली एडवोकेट, मास्टर शमसुद्दीन चौधरी, दोस्त मोहम्मद, नेता मुस्तफा, मुस्तकीम भैया, छोटे चौधरी, फारुख भैया, कदीर मेंबर, नईम चौधरी, वसीम चौधरी, आरिफ अली, वरिष्ठ पत्रकार फाईज़ अली सैफी, पत्रकार नईम चौधरी, पत्रकार उस्मान चौधरी, पत्रकार हाजी असलम, पत्रकार राशिद, कैमरामैन रिहान व राशिद चौधरी, हक़ीक़त चौधरी, सऊद सलमानी, साहिल त्यागी, सैयद असलम, राजू सैफी, मौलाना मुर्तजा, नाजिम मेवाती, बबलू सैफी, फिरोज सैफी, असलम सैफी, साबिर मेवाती, आजम चौधरी, गुलफाम चौधरी समेत आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.