उप्र के 76 हजार स्वयं सहायता समूह बनाएंगे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल

-दस हजार से ज्यादा एनजीओ और निजी सिलाई केंद्रों को मिला लक्ष्य
-97 हजार स्थानीय निर्माण केंद्र करेंगे 2.64 करोड़ झंडों का उत्पादन

लखनऊ, आजादी के अमृत महोत्सव पर आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान 13 से 15 अगस्त तक पूरे उत्तर प्रदेश में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साढ़े चार करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से भी तैयारियां जोरों पर हैं।

इतनी बड़ी संख्या में ध्वज तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई, खादी एवं ग्राम उद्योग, निजी सिलाई केंद्रों का सहयोग लिया जा रहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के 76547 स्वयं सहायता समूहों को 1,50,16,077 तिरंगे बनाने का लक्ष्य, 10,224 एनजीओ को 31,82,134 तिरंगे बनाने का लक्ष्य और प्रदेश के 10,112 निजी सिलाई केंद्रों को 81,66,735 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 97 हजार स्थानीय निर्माण केंद्रों के द्वारा 2.64 करोड़ झंडे तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा तिरंगे बाराबंकी के 12,206 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बनाएंगे। वहीं एनजीओ की बात करें तो सबसे ज़्यादा मेरठ जिले के एनजीओ तिरंगे बनाने में अपना सहयोग करेंगे।

इसके आलावा प्रदेश के कई निजी सिलाई केंद्रों को भी इसका जिम्मा दिया गया है। यही नहीं प्रदेश का एमएसएमई विभाग दो करोड़ झंडों को तैयार करवा रहा है। इसके लिए बकायदा जेम पोर्टल पर टेंडर भी निकाला जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सरकार की तरफ से सभी लोगों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील-ब्लॉक मुख्यालय, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पेट्रोल पंप व एलपीजी सेंटरों, जिलों के विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, अर्बन लोकल बॉडी, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि पर व्यवस्था की जाएगी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

20 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

20 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

23 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

23 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

24 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.