फीचर्ड

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, पलट जाएगी सरकार…

अभी-अभी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को देखते हुए शीर्ष नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तेजी के साथ बैठकें अपने नेताओं से रायशुमारी लेनी शुरू कर दी है

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सीट शेयरिंग पर लगभग बात पूरी हो चुकी है। नेतृत्व को लेकर भी लगभग फैसले लिए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाएगा, हालांकि शिवसेना का दबाव है कि एनडीए मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आगे रखकर चुनाव लड़े, ताकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना उसके वोट में ज्यादा सेंध न लगा सके।

राज्य में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन का काम शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मोटे तौर पर सहमति बन गई है। विधानसभा की 288 सीटों में से लगभग 170 सीटों पर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) लगभग 80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, वहीं अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को लगभग 40 सीट मिलने की संभावना है।

हालांकि, विधानसभा चुनाव में भावी मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा की बड़ी सहयोगी शिवसेना चाहती है कि एनडीए को चुनाव मैदान में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का चेहरा आगे रखकर जाना चाहिए। इसके पीछे उसका तर्क है कि शिवसेना उद्धव ठाकरे को इससे नुकसान होगा और एनडीए को लाभ मिलेगा। हालांकि, इस मुद्दे पर भाजपा का स्पष्ट मानना है कि वह न केवल सबसे ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ रही है, बल्कि वह गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी भी है। इसलिए भावी सरकार का नेतृत्व उसके पास ही रहेगा।

ऐसे में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में जाना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि विपक्षी कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस का गठबंधन भी बिना चेहरे के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में भाजपा विरोधी खेमे को कोई मौका नहीं देना चाहती है।

शुरू हुआ उम्मीदवार चयन का काम

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने राज्य में उम्मीदवारों के चयन का काम भी शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रमुख नेताओं से कहा गया है कि वह हर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों के नाम की सूची तैयार करें, ताकि चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा सके। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह दशहरे के बाद से चुनाव तक अपने क्षेत्र में ही रहें।

हर बूथ पर 10 लोगों की टोली बनाकर कम से कम 10 फीसदी ज्यादा वोट बढ़ाने के लिए काम करें। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अपने मतदाताओं से संपर्क कर उनको भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए कहें। साथ ही विरोधी गठबंधन का पर्दाफाश भी करें।

कुल मिलाकर देखा जाये तो भाजपा इस बार कोताही बरतने के मूड में कतई नहीं दिखाई दे रही है। जहां एक और सरकार को लेकर भाजपा चिंतित है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं ने भी अपना ताना-बाना शुरू कर दिया है। यदि इस बार एकनाथ शिंदे की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को खास लाभ न मिल सका तो मुख्यमंत्री के पद से एकनाथ शिंदे को हाथ तो धोना ही पड़ेगा साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए भी यह खतरे की घंटी साबित होगी। ऐसे में भाजपा कतई नहीं चाहेगी कि वह किसी भी तरह की कोर कसर छोड़ें और महाराष्ट्र के सियासी जंग में खुद को पिछड़ा हुआ पाये ।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

49 minutes ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

60 minutes ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

1 hour ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

6 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

21 hours ago

This website uses cookies.