देवराजपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
करौंदीकला। शनिवार को सुल्तानपुर के करौदीकला विकासखंड अंतर्गत देवराजपुर गांव के प्रसिद्ध मृत्युंजय महादेव के मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ के साथ साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस आयोजन में देर रात तक भक्तों की भीड़ भगवान का महाप्रसाद ग्रहण करती रही।ज्ञातव्य है कि गत 22मार्च से 30 मार्च तक शिव मंदिर पर ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था।
ग्रामवासियों की इच्छा थी कि इस आयोजन के उपारांत एक विशाल भंडारे का कार्यक्रम किया जाए किन्तु मंदिर पर पेयजल की असुविधा के चलते यह कार्यक्रम मंदिर पर हैंडपंप लगने के उपरांत आठ अप्रैल को सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय अनिल उपाध्याय ( पूर्व बीडीसी) सुरेश उपाध्याय विकास राकेश (मंगल दादा) संतोष दिनेश ब्रह्मदत्त राधेश्याम चन्द्र प्रकाश उपाध्याय त्रिवेणी संतलाल राजेन्द्र सुभाष मिश्र गोकर्णनाथ नरसिंह प्रसाद उपाध्याय व अभिषेक उपाध्याय श्रीमंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.