30 अगस्त को विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम मेरठ में होगा वृहद स्तरीय रोजगार मेला

मेरठ। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और निजी क्षेत्र में संभावनाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से मेरठ में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ एवं विनायक विद्यापीठ, मोदीपुरम के संयुक्त तत्वाधान में 30 अगस्त 2025 को विनायक विद्यापीठ, मोदीपुरम मेरठ में वृहद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में निजी क्षेत्र की लगभग 60 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, एनआईआईटी लिमिटेड, आरव इन्डोसोफ्ट, ऐडिको, जीनियस कंसलटेंट, सीवाई फ्यूचर, सीआईईएल, मैनपावर, एचडीबी, हिताची, टीमलीस, द जॉब हाय, भगवती प्रोडक्शन, नवा भारत फर्टिलाईजर लिमिटेड, जेएमएस इंटरप्राईजेस, सारू कॉपर लिमिटेड, एलआईसी मेरठ, युवाशक्ति फाउंडेशन, जेपी वीएमजी एमकेटी प्रा0 लि0, द ब्लू हेवन, होली हर्ब्स, एसआईएसएस मेरठ, भारत फाईनेन्शियल लिमिटेड, एसबीआई लाईफ, एबीएम फिनटेक, पीएनबी मेटलाईफ, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, एल एंड टी, द्वारकापति सोलर, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, हैडलाइन डिजिटल फ्यूचर कंट्रोल प्रा0 लि0, ओरबैल इलेक्ट्रॉनिक इंडिया प्रा0 लि0, एकेएस जॉब प्लेसमेंट, सिस्का इलेक्ट्रिकल, न्यू जीवन दीप इंटरप्राईजेस और वंडर वर्क्स प्रा0 लि0 प्रमुख रूप से शामिल हैं।

रोजगार मेले में बी.टेक, बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.कॉम, एम.कॉम, बी.ए., एम.ए., बी.एस.सी., एम.एस.सी., बी.सी.ए., एम.सी.ए., हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आई.टी.आई. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। मेले में 2000 से 3000 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार कंपनी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन पोर्टल पर नहीं है, उनका पंजीकरण मौके पर ही कराया जाएगा और उन्हें भी रोजगार मेले में प्रतिभाग का अवसर दिया जाएगा।

सहायक निदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि रोजगार मेले से संबंधित संपूर्ण चयन व साक्षात्कार प्रक्रिया निःशुल्क होगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी अभ्यर्थियों को शिक्षण, प्रशिक्षण, कैरियर मार्गदर्शन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े अनेक अवसरों से परिचित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश और वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार संगम पोर्टल का विकास कराया गया है। इस पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट, डायरेक्ट हायरिंग, ऑनलाइन काउन्सिलिंग और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। विभाग का प्रयास है कि रोजगार मेले जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार की नई संभावनाओं से जोड़कर उनका भविष्य संवारने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

  • फोन: +91-9808899381
  • ईमेल: eradioindia@gmail.com

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

ये👇समाचार भी पढ़ें

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.