Categories: विशेष

“डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया” विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में “डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया” विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ मीडिया शिक्षक व मीडियाकर्मी प्रो.(डॉ.) रवींद्र प्रताप राणा रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. राणा ने कहा कि “आज मीडिया में अच्छे पत्रकारों का अभाव है। नई पीढ़ी को प्रिंट मीडिया के महत्व को समझते हुए आगे आना चाहिए। मीडिया भी समाज सेवा का ही एक रूप है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का जमाना है। आज सभी तरह की सूचनाओं का डिजिटलीकरण हो रहा है। इंटरनेट और डिजिटलीकरण के युग ने हमारे जीवन जीने के तरीके में क्रांति ला दी है। हम जो कुछ भी करते हैं वह सीधे या परोक्ष रूप से इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, इसमें हमारी हर छोटी से बड़ी खोज और आवश्यकता शामिल है। आज का मानव हर काम के लिए इंटरनेट पर आधारित हो गया है।

मीडिया के छात्रों के संग अपना अनुभव साझा करते हुए प्रो. रवीन्द्र राणा ने कहा कि मीडिया निरंतर सीखने का अवसर प्रदान करता है। इसके लिए मीडियाकर्मी को हमेशा तत्पर एवं लग्नशील होना चाहिए। उसे धीरे-धीरे आगे बढकर अपनी लेखनी में सुधार लाने की जरूरत है। इस अवसर पर विचार रखते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सुभाष चंद्र थलेड़ी ने कहा कि मीडिया तकनीकी के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। इनके कारण डिजिटल बदलाव को भी बढ़ावा मिला है।https://www.youtube.com/watch?v=MqC-M2uqKYs

e Radio India

Share
Published by
e Radio India

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.