विशेष

गजेंद्रपुर में गोमती नदी पर 59 लाख से बनेगा पीपा पुल

कादीपुर (सुलतानपुर)। करौंदीकला ब्लॉक के गजेंद्रपुर गांव में गोमती नदी पर 59 लाख रुपये की लागत से पीपा पुल बनाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों को 10–15 किमी का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों की लंबे समय से पीपा पुल की मांग थी, जिसे विधायक राजेश गौतम और बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा द्वारा लगातार सरकार के समक्ष उठाया गया। जनप्रतिनिधियों की पैरवी को देखते हुए सरकार ने गजेंद्रपुर में पुल निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।

सीमावर्ती गांव होने के कारण यहां विकास की गति बेहद धीमी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले के बड़े अधिकारी कम ही आते हैं और गांव की समस्याएं अनदेखी रह जाती हैं। तहसील जाने में पूरा दिन खर्च हो जाता है और नदी पार करने के लिए बाइक तक नाव से ले जानी पड़ती है, जिससे रोजाना जोखिम बना रहता है।

गांव वालों ने बताया कि जोखईपुर निवासी राघवेंद्र नाव से बाइक सहित नदी पार कर रहे थे, तभी झटका लगने से वह नदी में गिर गए। नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया। बाढ़ के समय भी नाव पलटते-पलटते बची थी, जिससे लोगों में हमेशा भय बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाव से नदी पार करना हादसों को न्योता देने जैसा है, लेकिन मजबूरी में यही सहारा है।

पुल निर्माण को स्वीकृति दिलाने में रामराज, मनोज और शिवकुमार ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सिंह ने उच्च अधिकारियों से पैरवी की, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.