ओशो हिंदी प्रवचन

“होश” में रहकर जीने का तरीका

पहला चरण : अपने शरीर को लेकर पूरी तरह सचेत होना।

बुद्ध ने कहा, जब तुम चलते हो तब तुम्हारे मन को पता होना चाहिए कौन-सा पैर आगे गया और कौन-सा पैर पीछे गया। जब तुम भोजन करते हो, तब खुद को भोजन करते हुए देखो। भोजन मुह में किसी मशीन कि तरह मत डालो। भोजन के स्वाद का अनुभव करो। जब तुम स्नान करते हो, तब पानी के शरीर पर पड़ने के अनुभव को, पानी कि निर्मलता को, उसके ठंडेपन को, अनुभव करो।सतर्क होकर बैठो और सतर्क होकर चलो। ऐसा करने से तुम वर्तमान में जीने लग जाते हो, यदि पहला चरण पूरा कर लोगे तो एक लाभ और भी होगा कि तुम शरीर और मन से जुड़ी बहुत-सी बीमारियों से आज़ाद हो जाओगे। आज योगी, साधू-साध्वी दो कारणो से आपको आकर्षित कर रहे हैं। पहला शरीरिक स्वास्थ्य, दूसरा मानसिक तनाव। किसी आसन किसी मंत्र कि जरुरत नहीं रह जाती, जब आप सहजयोग के मार्ग का अनुसरण करते हैं।

दूसरा चरण : मन को लेकर सजग होना।

जब गुस्सा, घृणा, द्वेष, घमंड और लालच आता है तो उसको सतर्कता से देखो, उसके कारणो को मन में तलाशो, उसके जन्म लेने कि जगह तक पहुँचो। मन में चलने वाले विचारों को देखो। उन विचारों के कारण जो तनाव और ख़ुशी के भाव उठ रहे हैं, उनको देखो।

जब तुम मन को देखते हो, तब पता चलता है कि मन हर वक़्त विचारों को बुन रहा है। तुम जानते हो मन, आँख, कान, नाक, बोलने और छूने आदि कि सूचनाओं के आधार पर विचार बना रहा है। मन और शरीर आपस में जुड़े हैं। धीरे धीरे तुम जानने लगते हो, जब भी तुम मन के स्तर पर सतर्क होते हो, तब मन पहले के और आने वाले विचारों को तुम्हारे सामने लाने लगता है। तुम सपने में भी खुद को होश में पाते हो। तुम सपनों को अपने हिसाब से ढालने वाले बन जाते हो और अपनी इच्छा से सपने कि घटनाओं में बदलाव करते हो।

आखिरी चरण : खुद को लेकर पूरी तरह सजग।

तुमको मापना होगा दिन के 12 घंटे में कितने घंटे तुम खुद को लेकर सजग हो। उस वक़्त को बढ़ाते जाना है। अचानक किसी दिन आप पाएंगे कि सारी कोशिशें और इच्छाएं ख़त्म हो चुकी हैं। सब आराम से होने लगा है। पता चलेगा सजगता और सतर्कता ही “आनंद” है। और फिर मन मस्त होकर गायेगा – “देह के अंदर पिया कलंदर..!!

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

8 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

11 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.