सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

सुल्तानपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला की जान चली गई।

मृतका की पहचान अंशिका उपाध्याय (24) पत्नी पंकज उपाध्याय के रूप में हुई है। वह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पदारथपुर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों के अनुसार, अंशिका की शादी इसी वर्ष 5 मई को हुई थी।मृतका की मां उर्मिला पांडे ने बताया कि वे बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अंशिका को जिला अस्पताल लेकर आए थे। जांच में हीमोग्लोबिन 11 बताया गया और डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई। शाम 6:24 बजे अंशिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने उचित निगरानी नहीं की।

परिजनों के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे टांके लगाए गए और 10:30 बजे अंशिका को वार्ड के अंदर शिफ्ट किया गया। इसके बाद अंशिका को ठंड लगने और लगातार कांपने की शिकायत होने लगी। परिजनों ने कई बार डॉक्टरों और स्टाफ को सूचना दी, लेकिन केवल ब्लड प्रेशर जांच कर औपचारिकता निभाई जाती रही।सुबह करीब 4:30 बजे अंशिका की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी सांसें उखड़ने लगीं।

इस पर डॉक्टरों ने उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने सवाल उठाया कि जब हालत गंभीर थी तो पहले ही रेफर क्यों नहीं किया गया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे घटना का वीडियो बनाने लगे तो अस्पताल की कुछ महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया, मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उनके साथ मारपीट की। परिजनों ने डॉक्टरों, सुरक्षाकर्मियों और पोस्टमार्टम स्टाफ के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।

मृतका की मां का कहना है कि बिना परिजनों को सूचना दिए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंशिका को न तो कोई गंभीर बीमारी थी और न ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। उनका आरोप है कि यह पूरी तरह चिकित्सकीय लापरवाही का मामला है।

इस संबंध में सीएमएस महिला डॉ. आर.के. यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, नगर कोतवाल धीरज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.