धर्म

AAJ KA RASHIFAL 15 MAY || TODAY HOROSCOPE 15 MAY

AAJ KA RASHIFAL 15 MAY || TODAY HOROSCOPE 15 MAY: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे, जिससे आप प्रसंता का अनुभव करेंगे और आप अपने परिवार की सभी सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। आज आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष: आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आज नौकरी व व्यवसाय में आपको अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैली हुई है।

AAJ KA RASHIFAL 15 MAY , TODAY HOROSCOPE 15 MAY: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: आज आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना का आरंभ कर सकते हैं और भविष्य में आपको इसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि आप जमीन जायदाद में कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन व्यापार में यदि कोई डील फाइनल करनी है, तो पहले से अच्छी तरह से सोच विचार करें, नहीं तो भविष्य में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: आज आपके संबंध प्रेम और सहयोग पूर्ण हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सफलतापूर्वक भाग लेंगे और समाज की भलाई के लिए भी कुछ कार्य करेंगे, जिनका आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आप अध्यात्म में बिताएंगे और मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा। रात्रि के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप खुश नजर आएंगे और परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएगे।

सिंह: आज आप अपने व्यवसाय में चल रही परेशानियों को अपने भाई से साझा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नई डील लग सकती हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या: आज भाई व बहन के विवाह के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उन्हे रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कहीं दूसरी जगह से कोई ऑफर मिल सकता है, लेकिन आपको सोच समझकर भी आगे बढ़ना होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

तुला: कर्मियों के सहयोग से आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है और जिसमें आपको वर्क में सफलता मिलेगी और आप अपने सहयोगियों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा। यदि आज किसी मामले में निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही निर्णय लें, तभी लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक: आज आपको व्यापारिक साझेदारों व संबंधों से भी लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर का खाने-पीने से परहेज रखने के लिए कहना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि उधार देना पड़े, तो सोच विचार करके दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है और रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

धनु: आज आप किसी कारण से शारीरिक व मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आप जो कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। कार्क्षेयत्र व परिवार में आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान ना हो। सायंकल तक यह सब समाप्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ भागदौड़ भी कर सकते हैं।

मकर: आज आपको इस बात की ओर भी ध्यान देना होगा कि आपको अपनी वर्तमान स्थिति को देखकर कुछ भविष्य के लिए बचाना होगा। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा ऊर्जा बर्बाद ना करें क्योंकि इससे लोग एक के बाद एक कार्य आपको सौंपते जाएंगे और इस वजह से आपके कार्य अधूरे रह जाएंगे। सामाजिक कार्यों में आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ: आज आप भी अपने मन की बात सुनकर कार्य करेंगे, तो आपको उसमे भरपूर सफलता मिलेगी, इससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपने व्यापार के लिए निर्णय लेने में भी काफी सक्षम दिखेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर नजर रखनी होगी क्योंकि वह कोई गड़बड़ी कर सकता है। आपको अपने जीवन के कुछ कड़वे अनुभवों से सबक लेना चाहिए।

मीन: आज आपने अपने व्यापार के लिए जो उम्मीदें संजोकर रखी थी, उनके पूरा ना होने से आपको परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों में संयम बरतना होगा, तभी आपको अपने जूनियर्स का सहयोग मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार वमर्श में व्यतीत करेंगे।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.