aaj ka rashifal 0 sixteen nine jpg

AAJ KA RASHIFAL 23 January || TODAY HOROSCOPE 23 January

0 minutes, 6 seconds Read

AAJ KA RASHIFAL 23 January TODAY HOROSCOPE 23 January : आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। समय पर तेज़ क़दम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा। आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृष: आज आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

AAJ KA RASHIFAL 23 January , TODAY HOROSCOPE 23 January: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।

कर्क: आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका घरेलू व अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। सायंकाल के समय अतिथि आगमन से आपका धन व्यय बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते हुए नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगा।

सिंह: आज आप अपने व्यवसाय में चल रही परेशानियों को अपने भाई से साझा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातक पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में आज कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या: आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला: आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक: परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे, जिससे आपका व्यय अधिक होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने माता पिता को देव दर्शन आदि के लिए लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी की सलाह की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। संतान को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु: आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह लेना उत्तम रहेगा। आज आपके शत्रु आपको बिना कारण ही आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, वह आपकी उन्नति देखकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

मकर: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतरीन ताल-मेल स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे

कुंभ: आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है।

मीन: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आज सोशल मीडिया के जरिये किसी पुराने मित्र से बात होगी। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने मार्केट भी जायेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी नये आय के स्रोत से धन लाभ होगा।

author

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com