धर्म

AAJ KA RASHIFAL 24 APRIL 2021 || TODAY HOROSCOPE 24 APRIL 2021

AAJ KA RASHIFAL 24 APRIL 2021 || TODAY HOROSCOPE 24 APRIL 2021: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते, दुर्घटना होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन शिक्षा के मामले में बेहतर रहेगा। ऑनलाइन क्लास को आप एंजॉय करेंगे।

वृष: अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। रूपए-पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। लेकिन समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यर्थ के उपाय करने की बजाए अपने कर्म पर विश्वास रखें।गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज लें।

मिथुन: युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित परीक्षा का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी। इस समय कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए हिसाब-किताब संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। बिना बात के किसी से भी ना उलझें। राजकीय कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने में लापरवाही ना करें, अन्यथा कोई बेहतरीन उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं।

AAJ KA RASHIFAL 24 APRIL 2021, TODAY HOROSCOPE 24 APRIL 2021: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

कर्क: अपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटेंǀ यह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ आप पूरे मन से सुंदर और फिट दिखना चाहते हैं ǀहालाँकि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक पार्टनर की सहायता जरूरी है ǀ शौक- ऋंगार और गृहसज्जा से जुड़े लोगों को कारोबार में मुनाफा होगा। तेल और राशन के कारोबार में भी पैसा आएगा।

सिंह: आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगेǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगेǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀआप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे ,आज आप इसपर ध्यान देंगे ǀआज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं ǀऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें ǀ

कन्या: घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले ।

तुला: आपके बनते हुए कामों में विघ्न सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। संतान से कहासुनी हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रियतम के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी भी शॉपिंग पर चलने की जिद पकड़ सकता है। आज घूमने फिरने में अच्छ पैसा खर्च करेंगे लेकिन आज चैरिटी भी कर सकते हैं। आपका मन बहुत मजबूत रहेगा और किसी अच्छे काम में मन लगाएंगे।

वृश्चिक: आज का दिन मान अच्छा रहेगा। आपके मन में धार्मिक विचारों की अधिकता रहेगी। कहीं नदी किनारे घूमने जाने या पर्वतों पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। आने कामों में मन लगाएंगे। आज का दिन खुलकर इंजॉय करेंगे। सेहत भी तंदुरुस्त रखेगी और आपको अपने प्रिय से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है और आपका कहीं गया हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है।

धनु: आज आपसे कोई आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

मकर: मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें इससे आपको मानसिक शांति का अनुभव भी होगा। आपके अटके हुए कार्य भी इस साल पूरे हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे आप अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और दक्षतापूर्वक हर कार्य को निपटायेंगे। कारोबारियों के लिए भी यह साल अच्छा साबित होगा यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो मुनाफा मिलने की अच्छी संभावना है।

कुंभ: आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, उनके काम थोडा रूक सकता है। छोटे भाइयों को अपनी बहनो से कोई उपहार मिल सकता है | जीवन में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बुजुर्ग समय से दवाईया खायें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जमीन जायदात के मामलें भी हल होंगे। मां दुर्गा के पैर छुए , रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना भी मिल सकती है। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वे आज निर्विघ्न दूर होंगी। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

14 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

14 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.