horoscope 1 1629880174 1630919207 1639221712 1642845934

AAJ KA RASHIFAL 3 February || TODAY HOROSCOPE 3 February

0 minutes, 6 seconds Read

AAJ KA RASHIFAL 3 February TODAY HOROSCOPE 3 February: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आपको देखकर परेशान होंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा, क्योंकि यदि आज आपने किसी से कोई बात बोल दी, तो वह सामने वाले को बुरी लग सकती है, इसलिए आज आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा ताकि किसी को आपकी कोई बात बुरी ना लगे।

वृष: आपके मन में कुछ भले बुरे विचार आएंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। आज आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने किसी आज आपको किसी के भी बारे में गलत विचारों को अपने मन में नहीं लाना है। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

AAJ KA RASHIFAL 3 february, TODAY HOROSCOPE 3 february: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: आज यदि आपको जोखिम उठाने का मौका मिलेगा, तो आपको वह बहुत ही सोच समझकर उठाना होगा, क्योंकि बाद में आपका वह निर्णय गलत भी हो सकता है। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच आमोद प्रमोद होता रहेगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। जो जातक लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनके वह प्रयास आज सफल होंगे।

कर्क: किसी नए कार्य अथवा संपत्ति व किसी वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा, जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता अवश्य हासिल करेंगे।

सिंह: परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी, इसलिए आज आप अपने किसी परिजन से उनके स्वास्थ्य के प्रति सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। यदि आज आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उनकी बात मानना बेहतर रहेगा, जो लोग अपने व्यवसाय में कुछ नहीं तकनीकों को लाना चाहते हैं, उन्हें आज अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए, तभी वह सफल हो पाएंगे।

कन्या: आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला: आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण ना आप अत्यधिक खुश होंगे ना आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आपके परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह तो आज समाप्त होगी, जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन को लगाते हैं, उन्हें आज उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक: जो लोग लंबे समय से समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, क्योंकि उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो आप उसे उतारने में भी आज आप काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने द्वारा किसी कार्य को पूरा करने करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जो लोग किसी भूमि, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

धनु: आज आपके व आपके जीवनसाथी के बीच यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई प्रिय मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।

मकर: आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

कुंभ: जो लोग राजनीति की दिशा में कार्य करते हैं, उनको आज उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र अथवा अपने आस पड़ोस में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना चाहिए, नहीं तो आपकी उसमें से कोई वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए आज आप सावधान रहें।

मीन: आज आपको संतान के कुछ समस्याओं का समाधान खोजने के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा आने में मिलता दिख रहा है, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

author

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com