धर्म

AAJ KA RASHIFAL 30 APRIL || TODAY HOROSCOPE 30 APRIL

AAJ KA RASHIFAL 30 APRIL || TODAY HOROSCOPE 30 APRIL: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा। घर के सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद होने की आशंका है। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना होने से आप असहज महसूस करेंगे। अपने अंदर धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें। ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं।

वृष: विशिष्ट लोगों के साथ मेल-मुलाकात रखने से आपकी विचार शैली में भी नयापन आएगा। परंतु दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा बैठे-बिठाए आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा भी ना करें क्योंकि उम्मीदें टूटने से मन खराब हो सकता है। व्यवसाय में कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं। किसी भी काम में ज्यादा पैसा ना लगाएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।

AAJ KA RASHIFAL 30 APRIL, TODAY HOROSCOPE 30 APRIL: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं पर बेतहाशा खर्चा हो सकता है। आपसी ईगो और गुस्से की वजह से रिश्तो में कुछ अनबन हो सकती हैं। नकारात्मक स्वभाव के लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता बनी रहेगी।

कर्क: जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। किराएदार संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। खर्चो के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के प्रति लापरवाही बरतने से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत कार्य से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

सिंह: आज आप जिस काम को भी करने की मन में ठान लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी, परंतु साथ ही अपनी भी सुरक्षा का ध्यान रखें। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर कानूनी काम से दूर ही रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में ना उलझें। आज कार्यक्षेत्र पर कोई भी लिए गए व्यवसायिक निर्णय उचित रहेंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।

कन्या: समय का उचित उपयोग करें। ज्यादा उदारता रखना भी उचित नहीं है। अपने कार्यों को निकलवाने के लिए कुछ स्वार्थी होना भी जरूरी है। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। परिस्थितियों को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही उचित आर्डर भी मिलेंगे। साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं अभी भविष्य के लिए टाल दें।

तुला: किसी शुभ सूचना के मिलने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। पिछले काफी समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी। ध्यान रखिए कि स्वयं के विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में रुकावटें एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतिपूर्ण रहेगा। कोई भी लोन या ऋण लेते समय सोच-विचार अवश्य करें। कामकाज को लेकर बनाई गई कोई योजना फायदेमंद रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी।

AAJ KA RASHIFAL 30 APRIL के बारे में अपनी राय जरूर बताएं। हमारा ह्वाट‍्सएप नंबर है: 9458002343

वृश्चिक: युवाओं द्वारा किया गया कोई सामाजिक कार्य तारीफ के काबिल होगा। मित्रों अथवा परिजनों की ओर से चल रही कोई गलतफहमी भी दूर होगी। सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों का हल निकालेगा। कानूनी मामलों से संबंधित कोई भी लापरवाही ना करें। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है। इस समय कुछ और परेशानियां आएंगी जिनकी वजह से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।

धनु: आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगी। युवाओं का अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए अनुकूल समय है। आपका कोई मित्र ही धोखा दे सकता है, जिसकी वजह से मन मस्तिष्क में कुछ तनाव रहेगा। व्यर्थ की उलझन में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें। राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर ही रखें। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें।

मकर: घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय आत्म मनन तथा आत्ममंथन में भी लगाएं। गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। परंतु आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें।

कुंभ: किसी सेवा संस्था में सहयोग संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के रूखे व्यवहार से मन कुछ विचलित रह सकता है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा, इसलिए सकारात्मक रहना जरूरी है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने निर्णय स्वयं ही लें। बिजनेस में इस समय आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल कर रहे हैं, तो प्रयासरत रहें। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।

मीन: किसी पारिवारिक संबंधी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट के पूरे होने से गर्वित महसूस करेंगे किसी के साथ भी फिजूल बहस में पड़ने से अपना ही नुकसान होगा तथा समय व्यर्थ होगा। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें। तथा उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें। इस समय व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियों मे पारदर्शिता रखें। कुछ परेशानियां आएगी, परंतु आप अपने साहस और हिम्मत द्वारा उन्हें हल भी कर लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.