धर्म

AAJ KA RASHIFAL 30 January || TODAY HOROSCOPE 30 January

AAJ KA RASHIFAL 30 January TODAY HOROSCOPE 30 January : आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था को बिगाड़ सकता है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है।अत्यधिक भागा-दौड़ी की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें।प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कार्य में सफल रहेंगे।

वृष: अपने किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें। स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है।जोखिम भरे कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना ले, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिजनों तथा संबंधियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए सहनशक्ति भी जरूरी है।

AAJ KA RASHIFAL 30 January , TODAY HOROSCOPE 30 January: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: दिनचर्या व्यवस्थित रखें। साथ ही आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। किसी मुश्किल कार्य को भी आप अपने दृढ़ संकल्प से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें।

कर्क: पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी संभव है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है।घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें।

सिंह: किसी मुश्किल से मुश्किल काम को भी आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे, थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी।शक और बहम जैसी नकारात्मक बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इनकी वजह से पड़ोसियों के साथ कुछ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। क्षमता से अधिक उधार ना लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।

कन्या: आपको संतान के भविष्य की भी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यवसाय में भरपूर लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज यदि आप अपने आय के मुकाबले व्यय अधिक करेंगे, तो वह आपको भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए सोच समझकर धन व्यय करें। ससुराल पक्ष से भी आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं।

तुला: आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। अपनी आंखें और कान खोल कर कार्य करना होगा। आज आपको आर्थिक लाभ तो भरपूर मात्रा में होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आज आपका स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक: व्यवसाय में उचित रणनीति बनाकर काम करने से बिजनेस के काम चलते रहेंगे। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। आंतरिक व्यवस्था उचित रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना ना भूलें। छोटी-छोटी बातें संबंधों को मजबूत करती हैं।

धनु: व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। हालांकि प्रयासों द्वारा समस्या के हल भी मिलते जाएंगे। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखें।बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में रिश्ते को संभालना जरूरी है।

मकर: काम का अत्यधिक बोझ अपने ऊपर ना लें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों के लिए अनुकूल नहीं है।बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है।

कुंभ: फोन कॉल्स या ईमेल के जरीये कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिल सकती है। व्यवसायिक नजरिये से समय अनुकूल है। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।पति-पत्नी के बीच कुछ तनातनी रहेगी। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तथा एक-दूसरे को उपहार देना भी उचित रहेगा।

मीन: किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई व्यवसायिक मामलों में कोई नया निर्णय लेते समय दिक्कतें आएंगी। कमीशन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। नौकरी मैं ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकते है।पति-पत्नी के संबंध सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।गैस और कब्ज संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए उचित इलाज लें, क्योंकि इसकी वजह से और भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

13 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

14 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

14 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.