धर्म

AAJ KA RASHIFAL 6 MAY || TODAY HOROSCOPE 6 MAY

AAJ KA RASHIFAL 6 MAY || TODAY HOROSCOPE 6 MAY: आपको रोजाना मिलेगा अपनी राशि के अनुसार भविष्यवाणी व सटीक जानकारी…रोजाना की अपडेट पाने के लिए आप WWW.ERADIOINDIA.COM को अभी बुकमार्क करें या मोबाइल पर संपर्क करें-

मेष: अपनी मां के लिए कोई अच्छी चीज का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे उन्हें बड़ी खुशी होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। घरेलू खर्च करेंगे। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे और आज साल के अंतिम दिन कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जो आपको लंबे समय तक याद रहे। इनकम में मजबूती रहेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे।

वृष: बिजनेस के लिए दिनमान बेहद अनुकूल रहेगा। आपके काम सफल होंगे। अच्छा बेनिफिट भी मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी बल्कि उनके कई काम तो बिना मेहनत से ही बन जाएंगे। पिताजी के सहयोग से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

AAJ KA RASHIFAL 6 MAY , TODAY HOROSCOPE 6 MAY: रोजाना अपडेट के लिए विजिट करते रहें ई-रेडियो इंडिया डॉट कॉम

मिथुन: आप घर में चल रही स्थितियों से थोड़ा व्यस्त भी रहेंगे और उनके बारे में कोई कठिन निर्णय भी ले सकते हैं। धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन में किसी बात की खुशी भी होगी, जो आपको साहस देगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा।

कर्क: दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी का समर्पण और उनका प्यार आपको समझ में आएगा, जिससे आप उनके प्रति और अच्छी भावना रखेंगे। घर में सुख और शांति रहेगी। प्रेम जीवन खुशी से भरा रहेगा। आपका प्रिय भी आपके लिए कुछ कर सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहने वाला है, उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

सिंह: खर्च में अधिकता रहेगी। इनकम उसके मुकाबले कम रहेगी, जिससे थोड़े से परेशान हो सकते हैं, लेकिन सेहत बढ़िया होने से स्थिति अच्छी होगी। केवल सर्दी से बचने की कोशिश करें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा तथा नौकरी में आज सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या: बिजनेस से अच्छे बेनिफिट की उम्मीद कर सकते हैं। गवर्नमेंट सेक्टर से भी कोई बड़ा बेनिफिट आपका इंतजार कर रहा है, उसके लिए प्रयास करें। आपकी मां जी आपके लिए कोई खुशखबरी का मौका आपको दे सकती हैं। उनसे कोई अच्छा गिफ्ट आपको मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं।

तुला: अपने काम को समय पर और बेहद अच्छे तरीके से करने में आप पूरा ध्यान लगाएंगे। इससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग भी मिलेगा और घर में भी सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। बिजनेस में अनुकूल फल लेकर आएगा। बेवजह की यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक: कहीं नदी किनारे घूमने जाने या पर्वतों पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मंदिर में दर्शन करने भी जा सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। आने कामों में मन लगाएंगे। आज का दिन खुलकर इंजॉय करेंगे। सेहत भी तंदुरुस्त रखेगी और आपको अपने प्रिय से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: आपके बनते हुए कामों में विघ्न सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। संतान से कहासुनी हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रियतम के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। खर्चों में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी भी शॉपिंग पर चलने की जिद पकड़ सकता है। आज घूमने फिरने में अच्छ पैसा खर्च करेंगे लेकिन आज चैरिटी भी कर सकते हैं। आपका मन बहुत मजबूत रहेगा और किसी अच्छे काम में मन लगाएंगे।

मकर: जीवनसाथी के साथ यदि मिलकर कोई काम करते हैं तो वह आज सफलता से चलेगा। आपके मन में अनेक विचार आएंगे और लोग आपसे किसी खास बात के लिए कंसल्टेशन ले सकते हैं। आप अच्छा निवेश करने में कामयाब रहेंगे। पढ़ाई के मामले में अच्छे नतीजे आएंगे। प्रेम जीवन खूब अच्छे से आगे बढ़ेगा और आप अपने प्रिय के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। उन्हें अपने साथ किसी पार्टी में ले जा सकते हैं।

कुंभ: खर्च समझकर करें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है लेकिन काम के सिलसिले में दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे, जिससे आप अपने काम में अच्छी जगह बना पाएंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा, जिससे किसी भी काम के लिए आज आप हां ही करेंगे। परिवार के लोग आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

मीन: आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी। रिश्ते में क्रिएटिव रहेंगे। उन्हें बहुत प्यार देंगे और उनके लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे। आज धन की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे कम हो जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपनी संतान के लिए आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Share
Published by
Shivani Mangwani

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.