मेरठ

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देर रात तक मेरठ में आप का प्रदर्शन

मेरठ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर दिया। आधी रात तक मेरठ की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि आज शुक्रवार को हमारा दिल्ली में धरना प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ अरविंद केजरीवाल की नहीं है ये लड़ाई पूरे विपक्ष और देश की है।

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) देश व्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे अंकुश चौधरी ने कहा कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था। लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। AAP नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव मैदान में सामना करे। पीछे से क्यों झूठा केस बनाकर हमला कर रहे हो। देश के लिए हम सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। अब यह इस देश की जनता बनाम भाजपा की लड़ाई है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.