ई रेडियो इंडिया
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले से वाहन में आग लग गई जिसमें पांच जवान आग में झुलसने से शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है। शहीद होने वालों में चार जवान पंजाब और एक ओडिशा का है। हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई गई है। सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट पी.ए.एफ.एफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
आपको बता दें कि भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे व बारिश के चलते वाहन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई… फिर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड हमले से वाहन में भयंकर आग लग गई जिसकी चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए। सूत्रों के अनुसार, सेना ने बड़े पैमाने पर जंगलों में दूर-दूर तक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और साथ ही जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ कर रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.