जौनपुर। वाराणसी- लखनऊ फोरलेन बाईपास स्थित फत्तूपुर गांव में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की ट्रक से दबकर मौत हो गई। मृतकों में 16 वर्षीय आबिद निवासी चकराजेपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
पिता शकील ने कहा कि हम लोगों को पता भी नहीं था कि आबिद अपने जीजा रवि कुमार के साथ सुल्तानपुर गया है। सुबह जब लाइन बाजार पुलिस के माध्यम से घर फोन आया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास सड़क हादसे में आबिद की मौत हो गयी तो ने परिवार में कोहराम मच गया।
मौत की खबर सुनते ही परिजन घटनास्थल की तरफ रवाना हो गये। उधर मृतकों में परवेज अख्तर व रवि कुमार के भी परिजन थाने पर पहुंच गये। मृत आबिद न तो गाड़ी चलाता था और न ही खलासी का काम करता था वह तो महज अपने जीजा रवि के कहने पर टहलने घूमने के लिए पिकअप में बैठकर सुल्तानपुर चला आया था।
उसे क्या पता था कि आज मंगल को इतना बड़ा अमंगल हो जायेगा। सड़क हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.