देश

Acharya Pramod Krishan ने कांग्रेस की खोल दी पोल

Acharya Pramod Krishan इन दिनों कांग्रेस से निकाले जाने के बाद लगातार बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनके तेवर से अब कांग्रेस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद रविवार को उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस के आलाकमान पर कई हमले किए।

Acharya Pramod Krishan ने कहा, पार्टी में प्रियंका गांधी जी की बहुत तौहीन हुई है। जब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई तो देश की आजादी के बाद आज तक किसी भी पदाधिकारी के सामने यह नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के आगे लिखा गया। उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी जनरल सेक्रेटरी विद आउट पोर्ट फोलियो… यानी आप जनरल सेक्रेटरी हैं, लेकिन कुछ काम नहीं करेंगी।

Acharya Pramod Krishan ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट जी का बहुत अपमान हुआ है, लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पीये जा रहे हैं। इस दौरान Acharya Pramod Krishan ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा और उन्हें रबर स्टंप बताया।

Acharya Pramod Krishan ने कहा, प्रियंका गांधी से पूछा जाना चाहिए कि राहुल गांधी जो यात्रा कर रहे हैं, उसमें शामिल क्यों नहीं हुईं? यह सब किसके इशारे पर किया जा रहा है। अपने निष्कासन पर कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का नौकर नहीं था और न ही मैंने कभी उनसे नौकरी मांगी थी। मैं कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़ा रहा हूं।

कांग्रेस की विचारधारा सर्वधर्म समभाव है। पार्टी की आत्मा महात्मा गांधी हैं, उनकी हर सभा की शुरुआत ‘रघुपति राघव राजा राम’ से होती थी। राम राज्य का सपना सबसे पहले महात्मा गांधी ने देखा, आज उस सपने को नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उनके फैसले का समर्थन होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व नरेंद्र मोदी से इतनी नफरत करने लगा है कि वह अब पूरे देश से नफरत करने लगा है, सनातन को मिटाने लगा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

21 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.