मुंबई। मुंबई के सबर्बन जुहू इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में रेड कर मुंबई पुलिस ने तेलुगु एक्ट्रेस नायर शाह और उनके दोस्त आशिक साजिद हुसैन को अरेस्ट किया है। इन पर बिना इजाजत होटल के कमरे में बर्थडे पार्टी करने और ड्रग्स का सेवन करने का आरोप है। नायरा ने फिल्म तेलुगु फिल्म मिरुगा, बुर्रा कथा और इ-ई में काम किया है।
सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक्ट्रेस नायर शाह का जन्मदिन था और वे अपने दो साथियों के साथ होटल के एक कमरे में पार्टी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में ड्रग्स पार्टी हो रही है, इसके बाद यहां रेड की गई और रोल की गई चरस की सिगरेट के साथ एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया।
मेडिकल में ड्रग्स की पुष्टि बढ़ा सकती है मुसीबतः रविवार रात हुई इस रेड के बाद सोमवार सुबह एक्ट्रेस का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद अगर एक्ट्रेस की बॉडी में तय मात्रा से ज्यादा ड्रग्स मिलती है, तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस दौरान रेड हुई, तीनों सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ नशे का सेवन कर रहे थे।
अदालत से मिली जमानतः सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तार करने के बाद सोमवार दोपहर दोनों को स्थानीय बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। इनके साथ मौजूद गोवा के रहने वाले एक अन्य शख्स रेड के बाद वहां से फरार हो गया। फिलहाल उसकी भी तलाश जारी है।
मुंबई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.