मनोरंजन

Actress Shalini: एक्ट्रेस शालिनी ने करवाया डाईवोर्स फोटोशूट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

ई रेडियो इंडिया

आपने अब तक प्री.वेडिंग फोटोशूट, बर्थडे फोटोशूट, एनिवर्सरी फोटोशूट, प्रेगनेंसी फोटोशूट के बारे में सुना होगा… लेकिन क्या आपने किसी को डाइवोर्स फोटोशूट करवाते हुए देखा है.. जी हां टीवी एक्ट्रेस शालिनी ने हाल ही में अपने पति रियाज से तलाक ले लिया है और बकायदा उसका फोटोशूट भी करवाया है, जिसमें से शालिनी की चार तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं… पहली तस्वीर में वह अपनी और पति की एक तस्वीर बीच से फाड़ती हुई दिख रही हैं… दूसरी फोटो में उनके हाथ में शराब की बोतल है… तीसरी फोटो में वह अपनी शादी की तस्वीर को पैरों तले कुचलती दिख रही हैं और चौथी फोटो में उनके हाथ में डिवोर्स्ड लिखा हुआ एक टैग है… शालिनी ने अपना डिवोर्स अनाउंस करने का जो क्रिएटिव तरीका अपनाया है उसे देखकर जनता भी सोच में पड़ गई है… 

वैसे तो शालिनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखी जाती हैं लेकिन मुल्लुम मलारुम शो से फेमस हुई शालिनी इस समय अपने डाईवोर्स के फोटो शूट को लेकर चर्चा में बनी हुई है… आपको बता दें कि शालिनी की शादी 24 अप्रैल 2000 में रियाज नाम के शख्स से शादी हुई थी और उन दोनो की रिया नाम की एक बेटी भी हैं। शालिनी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होने अपने पति से तलाक ले लिया है और जिस तरह से उन्होने अपने डाईवोर्स का फोटोशूट कर उसकी अनाउंसमेंट की है वो काफी चौंका देने वाली है। वहीं सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ लोग शालिनी के फोटोशूट को देखकर हैरान हैं तो वहीं कुछ को उनका ये अंदाज पसंद भी आ रहा है…

Nisha Pal

निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Share
Published by
Nisha Pal

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

8 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

8 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.