मनोरंजन

एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पति परपोर्न फिल्म बनाने का आरोप

  • नई दिल्‍ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. राज कुंद्रा का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में भी सामने आया था।

IPL से जिंदगी भर के लिए बैन हुए थे राज कुंद्रा

IPL में सबसे बड़ा विवाद साल 2013 में हुआ. स्पॉट फिक्सिंग के कारण IPL पर सबसे बड़ा दाग लगा था. BCCI ने इस मामले में तीन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर आजीवन बैन लगा दिया था। ये खिलाड़ी एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडिला थे। श्रीसंत सजा कम होने के बाद मैदान पर उतर चुके हैं।

राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी का आरोप

साल 2009 में राज कुंद्रा और शिल्‍पा शेट्टी मॉरिशस की एक कंपनी की मदद से राजस्‍थान रॉयल्‍स के मालिक बने. इस टीम ने आईपीएल का पहला खिताब भी अपने नाम किया था, लेकिन साल 2013 में राजस्‍थान रॉयल्‍स को उस समझ झटका लगा, जब राज कुंद्रा को सट्टेबाजी के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

  • राजस्‍थान रॉयल्‍स से खत्म हुई थी हिस्सेदारी

राज कुंद्रा ने इस बात को स्‍वीकार किया था कि उन्‍होंने IPL में सट्टेबाजी की थी. राजस्‍थान रॉयल्‍स को इसके बाद दो साल के लिए बैन कर दिया गया. राज कुंद्रा को IPL से आजीवन बैन कर दिया गया और राजस्‍थान रॉयल्‍स से भी उनकी हिस्सेदारी खत्म कर दी गई. तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्‍हाण और अजित चंदेला भी गिरफ्तार हुए थे।

  • अब पोर्न फिल्म बनाने के मामले में फंसे

राज कुंद्रा साल 2021 में एक बार फिर विवादों में हैं. राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी साल फरवरी में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.