देश

Adani Energy Solution Ltd: अडानी ने क्यों बदला नाम

Adani Energy Solution Ltd: अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission Ltd.) का नाम बदलकर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solution Ltd.) कर दिया गया है. बीएसई को दी गई सूचना में बताया गया क‍ि कंपनी का नाम 27 जुलाई, 2023 से अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड से अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड किया गया है. इस बारे में कंपनी पंजीयक से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है. कंपनी 14 राज्यों में उपस्थिति के साथ देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसम‍िशन निजी पारेषण (प्राइवेट ट्रांसमिशन) कंपनी है.

दूसरी तरफ अडानी एंटरप्राइजेज की ब्रांच अडानी न्यू इंडस्ट्रीज ने बार्कलेज पीएलसी और डॉयचे बैंक से (39.4 करोड़ डॉलर (3,231 करोड़ रुपये) जुटाए. अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को बयान में बताया कि इस कोष का उपयोग कंपनी की एकीकृत सौर मॉड्यूल विनिर्माण इकाई की कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा.

बयान के अनुसार, ‘अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (अनिल) ने बार्कलेज पीएलसी और डॉयचे बैंक से 39.4 करोड़ डॉलर जुटाए.’ कंपनी ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्‍स‍िड‍ियरी कंपनी अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज लि. सबसे बड़े एकीकृत हरित हाइड्रोजन कारोबारों में से एक का परिवेश तैयार कर रही है. इसमें सौर मॉड्यूल और पवन चक्की विनिर्माण भी शामिल है.

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.