उत्तर प्रदेश

Adani Foundation Varanasi ने राष्ट्रीय पोषण माह का किया आयोजन

Adani Foundation Varanasi द्वारा शहरी मालिन बस्तियों में हर साल सितंबर के महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। अदाणी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट जिसका उद्देश्य पोषण महत्व पर जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, शिशुओं, बच्चों और किशोरियों और पुरुषों के पोषण संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

Adani Foundation Varanasi के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण स्तर में सुधार करना और कुपोषण को कम करना है। इसके लिए समुदाय के लोगो को इस वर्ष “सुपोषण में पोषण उत्सव ” विषय को लेकर विभिन्न गतिविधियों जैसे: रैली, पोषण मेला, पोषण संवाद, पोषण परामर्श, कुकिंग डेमो, किशोरी मेला और स्वस्थ्य बाल प्रतियोगिता के द्वारा संतुलित और पोषण युक्त आहार के लिए स्थानीय और सस्ते मोटे अनाज का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Adani Foundation Varanasi के कार्यक्रम में नेवादा, सुन्दरपुर, गैबी, लल्लापुरा, नक्खीघाट, राजघाट, बजरडीहा, बिरदोपुर, सेनपुरा, सरायसुरजन, खोजवां इत्यादि मलिन बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओ और किशोरियों के लिए पोषण के पांच सूत्र के बारे में जागरूक किया गया पोषण रैली,पोषण संवाद और पोषण परामर्श और योग सत्र का आयोजन किया गया।

जिसमे बाल विकास परियोजना आंगनवाड़ी पर्वेक्षिका श्रीमती पुनीता सिंह द्वारा मोटे अनाज से बने व्यंजनों जैसे:- रागी का हलवा, बाजरा का इडली, बाजरा लड्डू, सहजन का पुलाव, सहजन का पराठा, रागी का चिल्ला, सावा खीर, सावा पुलाव, चुकंदर का हलवा,पराठा इत्यादि के महत्व के बारे में बताया गया।

Adani Foundation Varanasi डॉ. रुचि व अश्विनी ने दिए टिप्स

इसके साथ ही राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के बाल विभाग डॉक्टर रुचि तिवारी और डॉक्टर अश्विनी कुमार गुप्ता ने बच्चो के सम्पूर्ण विकास के बारे में समझाते हुए उनके उम्र के अनुसार संतुलित आहार देने हेतु समुदाय की लोगो का बताया और इसके साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एडोलसेंट हेल्थ ऐंड डेवलपमेंट (साथिया केंद्र), सर सुंदरलाल चिकित्सालय, BHU महिला काउंसलर नेहा चौधरी ने किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंध के बारे में विस्तारपूर्वक समझाते हुए आयरनयुक्त भोजन का सेवन करने हेतु जागरूक किया ।इसके साथ ही सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने किशोरियों को संतुलित आहार के बारे में बताते हुए जंक फ़ूड का कम से कम इस्तेमाल करने और पोषण के पांच सूत्र के बारे में जानकरी देते हुए गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व होने वाले जाचों के महत्त्व को समझाया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ANM अनुपमा जी द्वारा किशोरी और महिलाओं को एनीमिया के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जीवन के पहले 1000 दिन के दौरन लगने वाले टिको के बारे में समुदाय को विस्तार पूर्व समझाया। पूरे माह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 6000 से अधिक लाभार्थियों को पोषण के बारे में जागरूक किया गया।

Adani Foundation Varanasi के कार्यक्रम दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री विमला भारती, प्रेम लता, मीना देवी, सुषमा देवी, सुनीता जैसन, सुनीता कुमारी, मीरा देवी, विद्या देवी, सुशीला, और सुपोषण संगिनी रीता वर्मा, रेनू कुमारी ज्योतिन, सोनी मौर्य, प्रीति मौर्य, ज्योति भारती, बिंदु पटेल, आसन गुप्ता, बबिता, अंजुम, शबनम, और ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.