उर्स में एडीजी की पैनी नजर, सुरक्षा के हर मोर्चे पर रहे सक्रिय
बरेली। आला हजरत के 107वें उर्स में उमड़ी अपार भीड़ के बीच पूरे शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान एडीजी रमित शर्मा ने खुद संभाली। सुबह से लेकर देर शाम तक एडीजी लगातार सड़कों पर गश्त करते और व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।
जायरीनों के घर लौटने के समय जब शहर की मुख्य सड़कें जाम से कराह उठीं, तब एडीजी रमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिए और ट्रैफिक को सुचारु करने में जुट गए। सैटेलाइट बस अड्डा, बरेली कॉलेज मार्ग, जंक्शन रोड और पुराने शहर की गलियां—हर जगह एडीजी की मौजूदगी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क बनाए रखा।
कंट्रोल सेंटर से भी रखी बारीकी से नजर
एडीजी ने मंडलीय कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और एसएसपी अनुराग आर्य के साथ नगर निगम स्थित कमांड सेंटर पहुंचकर मॉनिटरिंग की। यहां लगे हाईटेक कैमरों से उन्होंने शहरभर की गतिविधियों पर नजर रखी और तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए।
जायरीनों से की अपील
एडीजी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ खड़े होकर लोगों से धैर्य बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील भी की। उनकी मौजूदगी से पुलिस बल और प्रशासनिक अमले में अलग ही उत्साह देखा गया।
सुरक्षा की रही चाक-चौबंद व्यवस्था
पूरे आयोजन के दौरान एडीजी ने सुनिश्चित किया कि कहीं भी अफरा-तफरी या अव्यवस्था न फैले। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.