विदेश

अफगानिस्तान में तेल टैंकर में विस्फोट में नौ मरे, 14 झुलसे

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य झुलस गये। इस हादसे के बाद पांच लोग लापता हैं।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काबुल में शनिवार रात तेल के एक टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम नौ लेागों की मौत हो गयी और अन्य 14 झुलस गए। उन्होंने बताया कि उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग पर एक टैंकर में विस्फोट से आग लग गई।

हादसे के दौरान राजधानी के अंदर आने के लिए करीब 50 तेल टैंकर खड़े थे जो आग लगने से नष्ट हो गए और आग से एक पेट्रोल पम्प स्टेशन, कई दुकानें और घरों को नुकसान पहुंचा है।

आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल कर्मियों को लगाया गया। इस हादसे में प्रभावितों की भी मदद की जा रही है।

यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतंकवादियों ने टैंकर में बम लगया होगा जिससे यह हादसा हुआ। एक टैंकर चालक ने इस बात की पुष्टि भी की है।

विस्फोट के बाद बिजली के तार के क्षतिग्रस्त होने से राजधानी काबुल के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

19 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

19 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

20 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.