मेरठ

#Adv Ompal Tomar प्रकरण में न्याय के लिये उमड़ा वकीलों का हुजूम, #ADG Meerut से मिले

मेरठ के बहुचर्चित ओमपाल तोमर आत्महत्या में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से परेशान अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था को पूर्ण लगाया हुआ है। न्याय व्यवस्था ठप हो जाने के कारण हजारों की तादात में आम जनता न्याय के लिए अपनी तारीखों पर भटकती हुई दिखाई दे रही है।

एडीजी कार्यालय पर एक ओर अधिवक्ताओं का हुजूम देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर भारी मात्रा में फोर्स की भी मौजूदगी बनी रही। मेरठ बार एसोसियेशन के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें ठोस कार्रवाई का भरोसा मिला है।

आपको बता दें कि अधिवक्ता ओमपाल तोमर आत्महत्या प्रकरण में अधिवक्ताओं के प्रदर्शन व बवाल करने के बाद प्रभारी एसएसपी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बावजूद इसके न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और ना ही कोई ठोस कार्रवाई।

प्रकरण में नामजद 14 आरोपियों में से एक संजय मोतला ने भी आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण में दौराला थाने में ओमपाल तोमर के पुत्रों समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और इस तरह से मुकदमा एक दूसरे के समानांतर हो गया।

कुल मिलाकर प्रकरण का दिलचस्प मोड़ यह है कि जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई…..  यानी अधिवक्ताओं द्वारा मुकदमे में नामजद भारतीय जनता पार्टी के हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाना और आरोपी संजय माेतला का आत्महत्या कर लेना यह बताता है कि अब मुकदमा लड़ने वालों को भी सियासत घेर लेती है।

अधिवक्ता विरादरी से मेरा एक खास अनुरोध है कि आप लोग ही तमाम युक्तियां निकालकर नेता-अभिनेताओं से लेकर आम आदमियों को बचाते रहते हो… कागजों के खेल में मुकदमे की उम्र लंबी होती चली जाती है और न्याय के लंबे सफर पर पीड़ित व्यक्ति खुद को कातिल महसूस करने लगता है।

यदि आप लोग मुकदमे की गंभीरता को समझते हुये जल्द न्याय कराने की कोशिश करें तो न तो पुलिस कोई खेल कर पायेगी और न ही कोई षडयंत्र करने भर का समय बचेगा… बहरहाल मेरा अनुरोध यह भी है कि न्यायालयों में आप जिस मुकदमे को लेकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं उसमें साक्ष्यों के आधार पर अपी लड़ाई लड़ें… और आगे बढ़ें…

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.