Advocate arrested for sabotage in District Judge's chamber
मुुरादाबाद। बीते अक्टूबर माह में कचहरी में चैंबर निर्माण का कार्य रुकवाने के विरोध में जिला जज के चैंबर में तोड़फोड़ के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार को एडवोकेट अनिल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।
अधिवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में साथी अधिवक्ता एकजुट होकर थाना सिविल लाइन पहुंच गए।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में बीते अक्टूबर माह में एक अधिवक्ता द्वारा चेंबर का अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था, न्यायिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। जिसको लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए जिला जज के न्यायालय में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी वो अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की थी।
इस मामले में अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ क्रिमिनल लॉ एक्ट, लोक संपत्ति क्षति निर्माण अधिनियम आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को कैंप चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने थाना मझोला के लाइनपार निवासी आरोपित अधिवक्ता अनिल कुमार विश्नोई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपित अधिवक्ताओं को जेल भेज दिया गया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.