मेरठ

75 दिन बाद शव को नसीब हुई चिता

  • मेरठ

कोरोना से ढाई माह पहले दम तोड़ चुके युवक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हो सका। मामले में एक बार फिर मेडिकल कालेज की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। मृतक के स्वजन ने मेडिकल कालेज स्टाफ पर रुपये मांगने और शव का अंतिम संस्कार करने की झूठी सूचना देने के आरोप लगाए हैं।

उधर, पुलिस ने मृतक के स्वजन को बस्ती से बुलाकर और सामाजिक संस्था की मदद से हापुड़ में अंतिम संस्कार कराया। जनपद बस्ती के नाथपुर निवासी नरेश कुमार हापुड़ की न्यू पन्नापुरी कालोनी में स्वजन के साथ रहते थे। वह ठेला लगाते थे। अप्रैल में नरेश की तबीयत खराब हुई तो उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से रेफर होने पर स्वजन ने 15 अप्रैल को लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती करा दिया। 16 अप्रैल को नरेश की मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया ने आरोप लगाया कि मेरठ में 15 अप्रैल को नरेश स्वस्थ थे लेकिन 16 अप्रैल को अस्पताल से उनकी मौत की सूचना मिली।

वह मेडिकल कालेज पहुंचे लेकिन शव देने के एवज में स्टाफ ने 15 हजार रुपये मांगे। स्वजन रुपयों के इंतजाम में जुटे लेकिन इस बीच रुपये मांगने वालों ने झूठी सूचना दी कि नरेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, हताश स्वजन ने बस्ती जाकर नरेश का पुतला तैयार कर उसका अंतिम संस्कार किया।

मौत होने के बाद शव पहले मेडिकल कालेज की मर्चरी में रखा रहा। सूचना मिलने पर शव को हापुड़ सीएमओ ने मेडिकल कालेज से मंगाकर पिलखुवा स्थिति जीएस मेडिकल कालेज की मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस की मदद से मृतक के स्वजन की तलाश शुरू कराई।

शुक्रवार को नीर फाउंडेशन संस्था की मदद से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के स्वजन की हर संभव मदद कराई जा रही है। नरेश का शव न देने के मामले में और रुपये मांगने के आरोप के संबंध में जिलाधिकारी मेरठ को पत्र भेजकर मामले की जानकारी देंगे।

ताकि मामले की जांच हो सके। मेडिकल कालेज में 16 अप्रैल को मौत हुई। परिजनों से फोन पर बात की लेकिन वे शव लेने नहीं आए। 16 अप्रैल को सीएमओ हापुड़ से बात कर उन्हें शव सुपुर्द कर दिया था। मेडिकल कालेज स्टाफ पर 15 हजार रुपये मांगने का आरोप बेबुनियाद है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

9 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.