विदेश

रूस के बाद ईरान भी भारत को कच्चा तेल देने की रेस में

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध को देखते हुए अमेरिका रूस से तेल आयात पर पाबंदी लगाने की फिराक में है। इसे लेकर उसने G7 देशों से संपर्क किया है। US ने भारत से भी इस प्रयास में साथ आने की अपील की है। वहीं, रूस ऐसे किसी भी प्रतिबंध से बचने के प्रयास में लगा हुआ है। इस कड़ी में मॉस्को ने भारत को तेल आयात पर भारी छूट की घोषणा की है।

ईरान भी भारत को रियायती दर पर तेज निर्यात करने की फिराक में है। दरअसल, ईरान फिर से भारत को तेल निर्यात शुरू करना चाहता है। शंघाई सहयोग संगठन में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

‘तेल से मिले धन को युद्ध में लगा रहा रूस’

दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूसी तेल के दाम की सीमा तय होने से यूक्रेन में रूस के गैरकानूनी युद्ध के लिए धन जुटाने के स्रोत पर चोट लगेगी। इसके अलावा इस कदम से अमेरिका को तेजी से बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति से लड़ने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। जी7 समूह के सदस्य देशों ने रूस के तेल आयात पर मूल्य सीमा लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प जताया है।

रूस अपने कच्चे तेल की बिक्री से मिलने वाले धन का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई में कर रहा है। अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन इन पाबंदियों से बेअसर रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है।

रूस के क्रूड ऑयल के दाम लगातार गिरे

भारत ने रूस से मार्केट रेट से कम में तेल खरीदा है। रूस से मिलने वाली यह छूट लगातार घटती रही है। मई में रूसी क्रूड ऑयल 16 डॉलर में एक बैरल था। यह जून में 14 डॉलर प्रति बैरल, जुलाई में 12 डॉलर प्रति बैरल और अगस्त में घटकर 6 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

दूसरी तरफ, इराक ने भी अपने क्रूड ऑयल की कीमतें काफी कम कर दी हैं। जुलाई में इराकी तेल के एक बैरल की कीमत 20 डॉलर थी। बताया जा रहा है कि इराक भी भारतीय मार्केट में दोबारा लौटना चाहता है। यही वजह रही कि रूस जून में भारत के तेल के दूसरे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता से सऊदी अरब और इराक के बाद अगस्त में तीसरे नंबर पर आ गया। हालांकि, भारत अभी भी रियायती रूसी तेल के प्रस्ताव में रुचि दिखा सकता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.