उत्तर प्रदेश

महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के बाद पूजन अर्चन को उमड़ी भीड़

शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों का सैलाब
प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज संगम में फिर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हर किसी में स्नान करने की होड़ मची हुई थी। क्योंकि यह माघ मेले का अंतिम स्नान है और आज के बाद से माघ मेले की समाप्ति हो जाएगी।
मंगलवार की सुबह से ही बने छह घाटों पर स्नान करने वालों भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। संगम तट पर स्नान करने के बाद शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भारी भीड़ रही। दर्शन कराने को मंदिरों में लम्बी लाइनें लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
सभी शिव मंदिर ओम नमः शिवाय के जाप से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे हृदय से व्रत रखकर संगम में डुबकी लगाकर शिव स्तुति करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव मंदिरों में भक्तों ने शिव की आराधना करने के दौरान ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया और शिव को खुश करने के लिए दूध, बेल पत्ती, मदार, धतूरा, भांग, भस्म, कनेर का पुष्प आदि चढ़ाया। इसके साथ ही शिव भक्तों ने शिव चालीसा, शिव तांडव, शिव पुराण आदि का पाठ भी किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों ने मंदिर में भजन कीर्तन शुरू किया। शहर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का आवागमन जारी है।
पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद है घाटों और मंदिरों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। वाहनों के लिए स्टैण्ड बनाये गये हैं। प्रयागराज का सिद्ध पीठ मनकामेश्वर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है और लोग संगम स्नान बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंच रहे हैं।
पंडित देवकी नंदन मिश्र के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वाले दिन यानि पहली मार्च की सुबह 03:16 से शुरू हो रही है, जो देर रात एक बजे तक है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। एक महाशिवरात्रि को परिघ योग है जो 11 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है।
सनातन धर्म के पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन पंचग्रही योग भी बन रहा है। ऐसे में इस खास दिन मकर राशि में मंगल, शनि, चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह एक साथ उपस्थित होकर पंचग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

8 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

8 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

9 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.