अजीत कुमार प्रजापति बने जौनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा ने जौनपुर की देर रात जारी की सूची; सत्ता की पिछड़ा समीकरण पर पार्टी की पूरी नजर भाजपा ने खेला पिछड़ा कार्ड
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। बुधवार रात 14 जिलाध्यक्ष के नामों का एलान प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। भाजपा ने जिलाध्यक्ष का जिले स्तर पर चुनाव कराया था। इस चुनाव के बाद नामों का एलान लंबे समय से अटका हुआ था। इसी क्रम में बुधवार को 14 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया।
जौनपुर भाजपा अध्यक्ष पद हेतु लंबे समय से भाजपाइयों की सांसे रुकी हुई थी, परंतु सूची जारी होने के बाद अजीत कुमार प्रजापति को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाकर सत्ता पक्ष ने पिछड़ा कार्ड खेलती नजर आयी। ज्ञात हो कि लंबे समय से जौनपुर भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर परिवर्तन न होने से चुनाव परिणाम पर भी प्रभाव देखा गया। लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष आखिरकार बुधवार की रात में घोषित कर दिया गया। शाहगंज के ग्राम अढनपुर निवासी एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अजीत प्रजापति को शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की तरफ से जारी की गई 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची में जौनपुर का भी नाम है। यहां से अजीत प्रजापति को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इससे पहले यहां दो बार से पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष थे। अजीत प्रजापति पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है। बताया जाता है कि इनका संबंध संघ से भी रहा है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है हजारों की तादाद में घर पर भीड़।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.