अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन ने किया ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण हीरोज संगठन द्वारा रविवार, 12 अक्टूबर को पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज (आईआईएमटी), माल रोड में “ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री पं. सुनील भराला ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पं. राजेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता, चिकित्सा, उद्योग और कला क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मंच पर शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पं. सुनील भराला ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रतिभाओं का सम्मान आवश्यक है। इससे न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में नई सोच और सकारात्मकता आती है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में चेतना लाना, ब्राह्मण बंधुओं को एकजुट करना और समाजहित में योगदान देना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद् और पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…
रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…
वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…
गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…
This website uses cookies.