रक्तदान कर मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिन
मेरठ। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व रक्तदान कर जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। अतुल प्रधान, योगेश वर्मा ने इस कार्यक्रम को संयोजित किया और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार आने के लिए पूरा दमखम दिखाने का भी प्रण लिया।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के शामिल होने से मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। योगेश वर्मा ने कहा कि 2022 में साइकिल की सवारी करने वालों को ही जनता तवज्जो देगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि जिस तरह आम आदमी पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही वृद्धि से त्रस्त है उससे यही जान पड़ता है कि भाजपा आम आदमी का खून चूसने में लगी है।
मंहगाई के कारण रसोईं का बजट बिगड़ गया है। बेराेजगारी चरम पर है। लोगों को रोजी रोटी के लिए भटकना पड़ रहा है। जनता सब समझती है, इसके बदले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेगी। इस दौरान युवा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री अय्यूब अंसारी समेत दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और केक काटा।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.