उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, योगी के सामने अवधेश प्रसाद काे दी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए विधानसभा उपचुनाव होने हैं, अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर उतरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

इसी बीच, विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट की कमान सांसद अवधेश प्रसाद को दी है। भाजपा से यहां की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली है। 

सपा के अवधेश प्रसाद इसी सीट से विधायक रहते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद लल्लू सिंह को हराकर सांसद बने हैं। अवधेश के साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मिल्कीपुर से प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा सपा ने पांच अन्य सीटों पर भी उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से दलित जाति के अवधेश प्रसाद पर दांव लगाया था और उनकी यह रणनीति सफल रही। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव होना है। दलित बहुल मिल्कीपुर सीट के लिए सपा ने अवधेश प्रसाद को प्रभारी बनाकर दलित-मुस्लिम और पिछड़ा समीकरण के जरिये अपनी व्यूह रचना की है। यहां से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को ही टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मझवां (मिर्जापुर) सीट की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह और करहल (मैनपुरी) की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव को दी गई है। फूलपुर सीट के लिए विधायक व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज और सीसामऊ (कानपुर नगर) के लिए विधायक राजेंद्र कुमार को प्रभारी नामित किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन प्रभारियों को बूथ स्तर पर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा है।

पार्टी हाईकमान ने अपने प्रभारियों को हर बूथ पर पांच सक्रिय यूथ तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये यूथ संबंधित बूथ पर घर-घर जाकर संविधान और आरक्षण के महत्व को समझाएंगे। विधानसभा प्रभारी, बूथ स्तर के इन सक्रिय कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहेंगे। सपा नेताओं का कहना है कि इन कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को चुनाव आयोग से लेकर दिल्ली तक विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उठाया जाएगा, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.