अखिलेश बोले यूपी में अधूरे पड़ विकास कार्य
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर लगातार हमले कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की बदइंतजामी के कारण दुनिया में भारत की छवि धूमिल हुयी है।
यादव ने ट्वीट किया “ भाजपा सरकार की बदइंतज़ामी की वजह से कोरोना मौतों की ख़बरें दुनिया भर के प्रतिष्ठित अख़बारों-पत्रिकाओं में छपने से हमारे देश की वैश्विक छवि बहुत धूमिल हुई है।”
उन्होने तंज कसा कि झूठ बोलने वाली सरकार क्या अब उन प्रकाशनों की संपत्ति जब्त करने अथवा रासुका के तहत कार्रवाई करने की कार्रवाई करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “सरेआम झूठ बोलने वाले लोग अब क्या उन प्रकाशनों की संपत्ति जब्त करेंगे या उन पर रासुका लगाएंगे।”
गौरतलब है कि श्री यादव केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर कोरोना संक्रमण के प्रसार का जिम्मेदार का आरोप लगाते हुये लगातार बयान दे रहे हैं। पिछले दिनो सूबे के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनको भड़काऊ बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.