सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं। जिस समय गठबंधन टूटा मैं आजमगढ़ में था। मंच पर बसपा के नेता थे मैंने उनसे पूछा कि गठबंधन क्यों तोड़ा? मैं मीडिया को क्या जवाब दूंगा? अब वो अपनी कमियां छिपाने के लिए आरोप लगा रही हैं।
अखिलेश यादव मायावती के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव हारने के बाद सपा के नेताओं ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था। सपा के लोग हार से निराश थे। बसपा को 10 सीटें मिली थीं। मायावती ने ये दावा अपनी उस बुकलेट में किया था जो कि उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही थीं। 2019 के चुनाव में यूपी में सपा व बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था जिसमें सपा को पांच और बसपा को 10 सीटें प्राप्त हुई थीं।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है। सुल्तानपुर डकैती कांड में मंगेश यादव को घर से उठाकर मार दिया गया। मंगेश की हत्या की गई है। एनकाउंटर के समय जो पुलिसकर्मी था वो चप्पल में था। यूपी में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं। अभी तक एनकाउंटर में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग मारे गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है।
भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अयोध्या में जमीनों की लूट की है। इसमें अधिकारी भी शामिल हैं। गरीबों की जमीन सस्ते दामों पर ली और फिर सर्किल रेट बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए दिमाग लगता है। जब हमारी सरकार आएगी तो अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाएंगे। गरीबों को अगर सर्किल रेट बढ़ाकर दाम देना पड़ेगा तो देंगे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.