मनोरंजन

अली फजल को मिली एक और बड़ी हॉलीवुड फिल्म

अली फजल बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं. अली फजल को उनके दमदार अभिनय की वजह से बॉलीवुड में खूब तारीफें मिली. उन्होंने अब हॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर लिया है. उन्हें एक के बाद एक हॉलीवुड फिल्में मिल रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अली फजल ने हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट को साइन किया है. इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड के स्टार एक्टर जेरार्ड बटलर दिखाई देने वाले हैं।

अली फजल ने अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है. वो इस फिल्म में मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. जेरार्ड ‘300Ó और ‘एंजल हैज फालेनÓ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म नाम है कंधार. अली फजल ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है. इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अमेरिकी फिल्ममेकर रिक रोमन वॉ. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसके लिए ये डायरेक्टर मशहूर हैं।

फिल्म के बारे में जो खबरें आ रही हैं उसके अनुसार, जेरार्ड बटलर इस फिल्म में टॉम हैरिस नाम के अंडरकवर सीआईए एजेंट का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हैरिस दुश्मन देश के क्षेत्र में फंस गया होता है और यहां से निकलने के लिए उसे अफगानियों की जरूरत पड़ती है, जिनकी मदद से वो वहां से निकलकर अफगान शहर के खास जगह पर पहुंच पाए. इन फिल्म में अली फजल का क्या रोल होने वाला है अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

इस फिल्म की कहानी मिशेल लाफार्च्यून ने लिखी है. ये उनके खुद के किए अनुभव की कहानी है जिसे वो एक फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की पूरी शूटिंग सऊदी अरब में की जा रही है. ऐसा करने वाली ये पहली हॉलीवुड फिल्म है. इसके पहले अली फजल ने ‘वंडर वुमनÓ फेम एक्ट्रेस गेल गैडोट के साथ ‘डेथ ऑन द नाइलÓ में भी काम किया है हालांकि वो फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है. इसके अलावा भी अली फजल ‘फास्ट एंड फ्यूरियसÓ और ‘विक्टोरिया एंड अब्दुलÓ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए दे चुके हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

19 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

20 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

20 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.