सुल्तानपुर

Aliganj Dehli Bazar Marg Sultanpur का होगा चौड़ीकरण

Aliganj Dehli Bazar Marg Sultanpur का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के आसार बढ़ गए हैं। सांसद मेनका गांधी के पत्र पर पीडब्ल्यूडी ने करीब 25 किमी. लंबे मार्ग के लिए कार्ययोजना तैयार की है। करीब 62 करोड़ का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता को भेजा गया है। मार्ग निर्माण से आवागमन में सहूलियत हो सकेगी।

Isauli Vidhansabha Sultanpur में होाग विकास

जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले अलीगंज-देहली मार्ग की स्थिति को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशाषी अभियंता ने करीब 25 किमी. लंबे मार्ग का एस्टीमेट तैयार करवाया है।

Aliganj Dehli Bazar Marg Sultanpur में करीब 62 करोड़ रुपये के एस्टीमेट की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए उसे मुख्य अभियंता अयोध्या को भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शासन से धनराशि अवमुक्त हो सकेगी।

सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के लिए सांसद ने 13 जून को पत्र लिखा था। पत्र पर 17 जुलाई को अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट की संस्तुति करते हुए मुख्य अभियंता के पास भेजा है।

कहां-कहां होगा फायदा

मार्ग निर्माण होने से अलीगंज, सहाबागंज, देहली बाजार, प्रभात नगर से लेकर धनपतगंज तक आवागमन सीधा और सुगम हो जाएगा। सड़क बनने से आसपास के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि एस्टीमेट जल्द स्वीकृत हो जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.